{"_id":"5953880f4f1c1b246f8b461a","slug":"leopard-in-ajmer-foot-print-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर की आहट से इलाके में दहशत, 8 भेड़ों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर की आहट से इलाके में दहशत, 8 भेड़ों को बनाया निशाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
अजमेर जिले के मसूदा उपखंड में इन दिनों एक पैंथर की आहट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह पैंथर अब तक आठ भेड़ों को अपना शिकार बना चुका है।
जानकारी के अनुसार, अजमेर जिले के मसूदा उपखंड की रेबारियों की ढाणी में पैंथर आने की सूचना है। इससे ग्रामीणो में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर ने इलाके में 8 भेड़ों को अपना शिकार बना डाला है। ऐसे में अब ये पैंथर उन पर भी हमला कर सकता है। उधर, गांव में पैंथर की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया है।
मसूदा एसडीएम सुरेश चावला, तहसीलदार हरिसिंह शेखावत और वन विभाग के कर्मचारियों ने रेबारियों की ढाणी पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को पैंथर के पग मार्क दिखाए और पूरी घटना के बारे में अवगत कराया।