{"_id":"594e32824f1c1b850b8b458d","slug":"leopard-attack-on-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों पर फेंके पत्थर तेंदुए तक पहुंच गए, भड़क कर किया हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों पर फेंके पत्थर तेंदुए तक पहुंच गए, भड़क कर किया हमला, दो घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
Leopard
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में दो किसानों को बंदरों को भगाने के लिए उन पर पत्थर फेंकना भारी पड़ गया। इसी दौरान एक गुफा में छिपकर बैठे तेंदुए ने किसानों पर हमला कर दिया। इससे दोनों किसान गंभीर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ क्षेत्र की बनाकोड़ा पंचायत के गांव बुझड़ों की भागल की है। यहां तालाब के किनारे खेतों में बंदर आ गए और इन्हें भगाने के लिए एक खेत में काम कर रहे दो किसानों ने उन पर पत्थर फेंके। ये पत्थर तालाब के पास तेंदूए की गुफा में भी चले गए।
उस समय वहां गुफा में मौजूद तेंदूआ भड़क गया और उसने किसान देवी सिंह व भैरूसिंह पर हमला बोल दिया। दोनों को घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केलवाड़ा में ले जाया गया।
विज्ञापन
उधर, तेंदुए की जानकारी लगने के बाद वन-विभाग की टीम और शूटर सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन शनिवार सुबह तक भी तेंदुए को पकड़ने में अभी सफलता नहीं मिली है। वन विभाग ने यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।