{"_id":"58f2ef374f1c1b1c11cf659d","slug":"late-night-a-big-fire-broke-out-in-a-villege-near-dudu-ajmer-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देर रात धधकी आग से खाक हो गया यह पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात धधकी आग से खाक हो गया यह पूरा गांव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
आग की लपटें काबू नहीं
- फोटो : Vishnu Sharma
अजमेर रोड पर दूदू के पास धांदोली गांव में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की इन लपटों ने गांव में बने ढाणियों में लगभग सभी कच्चे—पक्के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। नजीता यह हुआ कि वहां रहने वाले स्थानीय गांव वासियों में अफरा—तफरी का माहौल हो गया। बच्चे—महिलाओं और बुजुर्गों में आग से खुद को बचाने के लिए चीख पुकार मच गई।
वहीं आग की लपटें लगातार एक घर से दूसरे घर और खेत में रखे अनाज और धान में फैलती चली गई। जिससे घरों में बंधे हुए मवेशी, वहां रखा सामान, अनाज आग से जलकर खाक हो गई। गांव में सिर्फ काला धुंआ और उंची—उंची लपटें उठती नजर आ रही थी।

Trending Videos
रविवार सुबह तक आग की लपटें काबू नहीं की जा सकी
आग की लपटें
- फोटो : Vishnu Sharma
सूचना मिलने पर दूदू तहसील के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जयपुर से पहुंची फायर बिग्रेड और आपदा बचाव दल सिविल डिफेंस के टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरु किया। लेकिन रविवार सुबह तक आग की लपटें काबू नहीं की जा सकी।
फिलहाल सिविल डिफेंस के प्रभारी जगदीश प्रसाद जी के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की टीमए फायर ब्रिगेड जलज घसिया जी की टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन अभी तक आग बुझाने में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है। लेकिन कई लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों और आपदा प्रबंधन के कर्मियों का मानना है कि संभवतया इस वर्ष की जयपुर जिले में यह सबसे बड़ी आग है। जिसने पूरे गांव को चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।