फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   last day of rajasthan bjp core committee meeting-amit shah to address mp mla and party workers

भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज,शाह फिर से लेंगे नेताओं,कार्यकर्ताओं की क्लास

Sun, 23 Jul 2017 09:26 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
last day of rajasthan bjp core committee meeting-amit shah to address mp mla and party workers
डेमो इमेज - फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जयपुर दौरे का आज तीसरा दिन भी बैठकों के नाम रहेगा। आज कोर कमेटी की बैठक में अमित शाह प्रदेश के तमाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ,विस्तारकों से फीडबैक लेंगे और उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे।
विज्ञापन


आज अल सुबह से ही प्रदेश के भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर गहमागहमी का दौर शुरु हो गया और प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ता बीजेपी की इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पर आना शुरु हो गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस बैठक में अमित शाह भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं,विधायकों और सांसद तक से फीडबैक लेगी। बताया ये भी गया है कि कोर कमेटी की बैठक में अगले चुनावों को लेकर भी रणनीति के बारे में बात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में कल भी सांसदों से लेकर आम कार्यकर्ताओं की बात सुनी गई। आज तीसरे दिन इस बैठक में शामिल होने के लिए खुद अमित शाह रात को करीब 12 बजे दिल्ली से एक बार फिर जयपुर लौटे। हालांकि कल अजमेर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट की अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण बैठक को रद्द कर दिया गया था। 

ये रहेगा आज का कार्यक्रम

last day of rajasthan bjp core committee meeting-amit shah to address mp mla and party workers
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

भाजपा कोर कमेटी की प्रदेशस्तरीय की बैठक में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में दिन भर बैठको को दौर चलेगा। जानकारी के अनुसार आज पार्टी मुख्यालय में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी ​जिसके बाद करीब एक घंटे के विश्राम के बाद 11 बजे से 12 बजे तक सांसद विधायकों की बैठक होगी जिसमें शाह सांसदों और विधायकों से सरकार की योजनाओं को लेकर और अगले लोकसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसके बाद अमित शाह और वसुंधरा राजे की ही अध्यक्षता में परिवार विचार बैठक होगी। विचार बैठक के बाद दोपहर में बोर्ड,निगम,आयोग,यूआईटी अध्यक्षों की बैठक होगी और उसके बाद ही चुनाव प्रबंधन बैठक भी होनी है। बैठकों के दौर में अंतिम बैठक मुख्यमंत्री,प्रभारी,अध्यक्ष बैठक आयोजित होगी जिसमें सीएम राजे से वी.सतीश वन टू वन करेंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठकों का दौर चलने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां दलित परिवार के घर भोजन करने के लिए जाएंगे जिसके बाद शाह देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed