फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   lampi virus skin disease in rajasthan bjp takes on gehlot government

Lampi Virus in Rajasthan: 13 हजार गायों की मौत हो चुकी...और गहलोत के मंत्री कह रहे- फिलहाल ऑल इज वेल

Fri, 09 Sep 2022 01:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 01:51 PM IST
सार

राजस्थान में अब पशुधन पर लंपी वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। आज बीजेपी प्रदेश भर में जिला कलेक्टर्स के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रही है। साथ ही मांग की है कि लंपी संक्रमण की रोकथाम, वैक्सीनेशन और उचित उपचार जल्द से जल्द किया जाए। वहीं, जोधपुर संभाग के छह जिलों में अब तक करीब 13,000 गायों की मौत हो चुकी है, जबकि धरातल पर हालात बहुत विकट हैं।

विज्ञापन
lampi virus skin disease in rajasthan bjp takes on gehlot government
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में अब पशुधन पर लंपी वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। आरोप-प्रत्यारोपों के दौर के बीच आज प्रदेश बीजेपी जोधपुर संभाग को छोड़कर प्रदेश भर में जिला कलक्टर्स के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी। गोवंश के साथ ही पशुओं में तेजी से फैल रहे लंपी संक्रमण की रोकथाम, वैक्सीनेशन और उचित उपचार की मांग उठाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी हुए इस कार्यक्रम में सभी जिलों को दो दिन का समय दिया गया है, जिसके तहत आज शुक्रवार और कल शनिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलों में कलेक्टर से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपेगे।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर्स को ज्ञापन देने के कार्यक्रम में सांसदों और विधायकों को आवश्यक तौर पर मौजूद रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, ओबीसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने के कारण इस कार्यक्रम में जोधपुर संभाग को शामिल नहीं किया गया है। जोधपुर में यही कार्यक्रम अलग से 11 और 12 सितम्बर को रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

lampi virus skin disease in rajasthan bjp takes on gehlot government
पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया - फोटो : Social Media

...इधर सरकार बोली, 'फिलहाल ऑल इज़ वेल'

पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा, प्रदेश में अभी तक 6 लाख 87 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पश्चिमी राजस्थान में संक्रमण एवं मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है। जैसलमेर जिले में पिछले एक सप्ताह से लंपी रोग से किसी जानवर के मरने की रिपोर्ट नहीं मिली है।

राज्य सरकार दावा कर रही है, लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गोवंशीय पशुओं में टीकाकरण युद्ध गति से किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने आंकड़े भी जारी किए हैं। बताया गया है कि अब तक 27 जिलों में 6 लाख 87 हजार 375 पशुओं में टीकाकरण किया गया है।

इन जिलों में हुआ टीकाकरण

  • अजमेर में 53,209
  • कुचामन सिटी में 37,697
  • भरतपुर में 56,410
  • चित्तौड़गढ़ में 43,476
  • अलवर में 73,535
  • जयपुर में 29,957
  • बांसवाड़ा में 53,000
  • कोटा में 40,232
  • बूंदी में 34,979
  • बारां में 75,571
  • झालावाड़ में 34,118
  • प्रतापगढ़ में 44,866
  • उदयपुर में 33,255
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed