फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Laborer dies due to lightning in Jhalawar

Rajasthan: जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग में अभी जारी रहेगी बारिश, झालावाड़ में बिजली गिरने से मजदूर की मौत

Mon, 20 Mar 2023 02:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 Mar 2023 02:47 PM IST
सार

पूर्वी राजस्थान के करौली श्री महावीरजी में सर्वाधिक 70 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है, पश्चिम राजस्थान में नागौर के परबतसर में 44 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं झालावाड़ में एक मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Laborer dies due to lightning in Jhalawar
राजस्थान में बदला मौसम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। हनुमानगढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश के कारण कोहरा और धुंध देखने को मिले। जयपुर, सीकर, दौसा, बूंदी, अलवर, बाड़मेर समेत कई जगह पर ओलावृष्टि हुई है।

विज्ञापन


झालावाड़ के गोविंदपुरा में बिजली गिरने से मजदूर की मौत
झालावाड़ के गोविंदपुरा में बिजली गिरने से एक मजदूर शंभू लाल लोधा की मौत हो गई। वह खेत पर धनिया की फसल तैयार करवा रहा था। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से उसने दम तोड़ दिया। वह 45 साल का था।
विज्ञापन


21-22 मार्च को आंधी-बारिश में कमी आएगी
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 21-22 मार्च को इस तंत्र का प्रभाव कम होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 23-24 मार्च को सक्रिय होगा
मौसम निदेशक के अनुसार 23 मार्च को फिर से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ आंधी, बारिश, ओलावृष्टि की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।


ओलावृष्टि और बारिश का मौसम मार्च में क्यों आया ?
पश्चिमी जेट स्ट्रीम इसका बड़ा कारण है, जो वायुमंडल में 10 से 12 किलोमीटर ऊंचाई पर बनती है। मौजूदा सीजन में यह सामान्य तौर पर हिमालय से लेकर उत्तरी रीजन जम्मू कश्मीर तक बनती है। लेकिन इस बार यह साउथ रीजन में आ गई है। इसका असर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed