{"_id":"5926e4644f1c1b640353644c","slug":"korean-team-meets-jaipur-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर को सजेशन दे गया कोरियन दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर को सजेशन दे गया कोरियन दल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
मेयर अशोक लाहोटी के साथ कोरियन दल
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर गुरुवार को दक्षिण कोरिया के सियोल से आए 10 आर्किटेक्ट्स के एक दल ने महापौर डॉ. अशोक लाहोटी से मुलाकात की। ये आर्किटेक्ट्स कोरियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के काउंसिल मेंबर हैं।
इस बैठक में महापौर और कोरियन दल ने जयपुर और कोरिया के बारे में कई विषयों पर विचार साझा किए। महापौर लाहोटी ने जयपुर शहर की कला, संस्कृति और आर्किटेक्ट के बारे में कोरियन दल को रूबरू करवाया। महापौर ने दल को जयपुर की सफाई व्यवस्था के बारे में बताया, साथ ही शहर के सीवरेज सिस्टम की जानकारी दी।
कोरियन दल ने कहा कि जयपुर शहर दिल्ली और आगरा जैसे शहरों से भी साफ नजर आ रहा है। महापौर ने इस अवसर पर कोरियन दल से जयपुर शहर को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे। दल ने सुझाव दिया कि दिव्यांगों के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर रैंप बनने चाहिए। डॉ. लाहोटी ने जयपुर सिटी ट्रांसपोर्टेशन के बारे में भी बताया।