{"_id":"59dd95944f1c1b79548b6b37","slug":"kishangarh-airport-opening-ceremony-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुष्कर और ख्वाजा की नगरी से हवाई सेवा शुरू, एयरपोर्ट की मिली सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्कर और ख्वाजा की नगरी से हवाई सेवा शुरू, एयरपोर्ट की मिली सौगात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्कर के प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर और अजमेर की ख्वाजा साहब की दरगाह जाने के लिए अब हवाई सेवा भी उपलब्ध होगी। आज अजमेर के नजदीक किशनगढ़ में 135 करोड़ की लागत से तैयार एयरपोर्ट का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण केन्द्रीय नागरिक व उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने किया और इस मौकेे पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपस्थित थी। एक चार्टड प्लेन से ये किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और एयरपोर्ट का औपचारिक उदघाटन किया।
जानकारी के अनुसार फिलहाल एक ही विमान सेवा किशनगढ़ एयरपोर्ट पर संचालित की जाएगी। इसमें रोजाना एक 50 सीटर विमान दिल्ली से किशनगढ़ के बीच संचालित किया जाएगा।

मार्बल व्यवसाय को लगेंगे पंख
जयंत सिन्हा
जानकारी के अनुसार जूम एयरलाइंस इस सेवा को संचालित करेगी। किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए अंतिम स्वीकृति डीजीसीए ने जारी कर दी है। जिसके बाद इस एयरपोर्ट का संचालन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि बीते कुछ माह में राजस्थान के कई शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा गया है। जिसमें कोटा व जैसलमेर प्रमुख है। वहीं अब किशनगढ़ में हवाई सेवा की शुरुआत के बाद यहां के मार्बल व्यवसाय को भी पंख लगने की उम्मीद की जा रही है।