फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Khurshid arrived in Jaipur to settle the Gehlot-Sachin dispute

Rajasthan Election: गहलोत-सचिन विवाद सुलझाने पहुंचे खुर्शीद, नेताओं को मतभेद भुलाकर किला बचाने की दी नसीहत

Sun, 19 Mar 2023 02:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 Mar 2023 02:43 PM IST
सार

जयपुर में सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के मतभेद सुलझाते नजर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद। दोनों नेताओं को कांग्रेस के किले बचाने की दी नसीहत।

विज्ञापन
Khurshid arrived in Jaipur to settle the Gehlot-Sachin dispute
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद। - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के मतभेद करने का प्रयास करते नजर आए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को कहीं न कहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चिंता सता रही है। खुर्शीद ने दोनों नेताओं को आपसी मतभेद सुलझाने की नसीहत दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन



राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद बोले सचिन पायलट की जगह यदि मैं भी होता तो मेरे मन में यह विश्वास होता कि आने वाला कल हमारा है तो आज की क्यों चिंता करें? सचिन पायलट को लेकर खुर्शीद ने कहा कि वो मेरे दोस्त के बेटे हैं। वे जवान हैं और राजस्थान में बहुत काम किया है। मैं उनका बड़ा सम्मान करता हूं। रही बात अशोक गहलोत की तो उनके साथ काम किया है। वे अनुभवी नेता हैं। उनका प्रभाव भी है। केंद्र में भी रहे हैं, हम सब उनके प्रशंसक हैं। हमें उन पर बड़ा विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें बैठकर समाधान निकाले हुए एक साथ चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने कहा सास बहू में भी झगड़े होते हैं लेकिन सास कहती है बहू से हम बात नहीं करेंगे फिर भी बातचीत होती रहती है। खुर्शीद ने कहा कि हमें इस तरह से काम करना होगा कि जहां पर हम कमजोर हैं वहां पर भी यह दिखे कि कांग्रेस अपने किले को बचाने में कामयाब रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed