फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   karni sena will not take part in pre screening of padmavati after cbfc returns the film

जिस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने नहीं देखा, उसे हम क्या देखें - करणी सेना

Sat, 18 Nov 2017 01:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
karni sena will not take part in pre screening of padmavati after cbfc returns the film
राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा कुछ लोगों को फिल्म 'पद्मावती' दिखाए जाने से उनकी ओर से आई सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद राजपूत समाज का विरोध और भी तेज हो गया है।
विज्ञापन


इन प्रतिक्रियाओं पर श्री राजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने पत्रकारों से कहा कि जिस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ही नहीं देखा, उसे हम फिल्म ही नहीं मानते। इस कारण उस फिल्म में हम क्या देखें?
विज्ञापन


इधर, भंसाली ने राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों को फिल्म देखने के लिए सहमति दी है। लेकिन कालवी ने कहा है कि जिस फिल्म को फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने पहली बार में ही वापस लौटा दिया हो उसे देखना हम कैसे स्वीकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम वो फिल्म देखेंगे, जिसे सेंसर बोर्ड द्वारा रिलीज करने की स्वीकृित प्रदान होगी। हमारी गुहार भी संजय लीला भंसाली से नहीं है। हमने सेंसर बोर्ड और सूचना व प्रसारण मंत्रालय से इस फिल्म को बारीकी से देखने और कोई निर्णय करने को कहा है। जब वे कहेंगे, तो हम फिल्म जरूर देखेंगे।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना

karni sena will not take part in pre screening of padmavati after cbfc returns the film
पद्मावती - फोटो : amar ujala
लोकेंद्र सिंह कालवी द्वारा फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर जमकर निशाना साधा है। उन्होनें रणवीर सिंह द्वारा एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा कि सिंह ने अपनी को स्टार के साथ एक दो अतरंग दृश्यों को फिल्माने की जो मांग रखी थी, उसका सीधा मतलब ये है कि अल्लाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच में ऐसे बेहुदा सीन फिल्माए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली ने लिखित समझौते में कहा था कि वे राजपूत समाज के प्रतिनिधियों को फिल्म दिखाने के बाद उसका प्रचार प्रसार करेंगे। लेकिन उन्होंने समझौता तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed