फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Just after marriage, a bride dies in sikar

एक ही घर से दो बेटियां यूं हुईं विदा, एक की अर्थी उठी तो दूसरी की डोली

Mon, 30 Oct 2017 08:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
Just after marriage, a bride dies in sikar
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
एक साथ दोनों बहनों की शादी हुई, लेकिन विदाई ऐसी हुई जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। एक बहन की अर्थी रवाना हुई और दूसरी की डोली।  
विज्ञापन


यह मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। यहां अजीतगढ़ थाना इलाके के गांव बुर्जा की ढाणी कजोड़मल वर्मा की बेटी कौशल्या और संतोष की शादी रविवार को थी। घर में खुशी का माहौल था। 

चिमनपुरा से कौशल्या और संतोष की बरात भी आ गई। बारात का स्वागत हुआ और फेरों की रस्म धूमधाम से हुई। फिर अचानक यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शहनाइयों की आवाज बंद हो गई और रुदन शुरू हो गया। गांव में जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन

 

फिर यूं हुआ 

Just after marriage, a bride dies in sikar
bride abscond
फेरे के बाद छोटी दुल्हन संतोष की तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल अजीतगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। 

संतोष पिछले पांच-सात दिन से बुखार से पीड़ित थी। दुल्हन की मौत की खबर पाकर गांव में सन्नाटा पसर गया। सुबह बड़ी बहन को को विदा करने के बाद छोटी दुल्हन का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि संतोष के 23 अक्टूबर को बान बैठने के बाद से बुखार से पीड़ित चल रही थी। शादी विवाह के कारण उसका अजीतगढ़, हथिदेह  में उपचार करवाया।

दूल्हे को नहीं बताई यह खबर

Just after marriage, a bride dies in sikar
रोती हुई लड़की
बेटी की मौत की खबर पाकर परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों व रिश्तेदारों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

बड़ी बेटी को विदा करके तथा छोटी बेटी को अलविदा किया गया। घटना की दूल्हे विनोद को जानकारी नहीं दी गई। उसे गांव के दूसरे घर में तबियत खराब होने की बात कह कर रुकवाया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed