{"_id":"59f72d244f1c1bec538ba131","slug":"just-after-marriage-a-bride-dies-in-sikar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक ही घर से दो बेटियां यूं हुईं विदा, एक की अर्थी उठी तो दूसरी की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही घर से दो बेटियां यूं हुईं विदा, एक की अर्थी उठी तो दूसरी की डोली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ दोनों बहनों की शादी हुई, लेकिन विदाई ऐसी हुई जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। एक बहन की अर्थी रवाना हुई और दूसरी की डोली।
यह मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। यहां अजीतगढ़ थाना इलाके के गांव बुर्जा की ढाणी कजोड़मल वर्मा की बेटी कौशल्या और संतोष की शादी रविवार को थी। घर में खुशी का माहौल था।
चिमनपुरा से कौशल्या और संतोष की बरात भी आ गई। बारात का स्वागत हुआ और फेरों की रस्म धूमधाम से हुई। फिर अचानक यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शहनाइयों की आवाज बंद हो गई और रुदन शुरू हो गया। गांव में जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया।

फिर यूं हुआ
bride abscond
फेरे के बाद छोटी दुल्हन संतोष की तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल अजीतगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
संतोष पिछले पांच-सात दिन से बुखार से पीड़ित थी। दुल्हन की मौत की खबर पाकर गांव में सन्नाटा पसर गया। सुबह बड़ी बहन को को विदा करने के बाद छोटी दुल्हन का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि संतोष के 23 अक्टूबर को बान बैठने के बाद से बुखार से पीड़ित चल रही थी। शादी विवाह के कारण उसका अजीतगढ़, हथिदेह में उपचार करवाया।

दूल्हे को नहीं बताई यह खबर
रोती हुई लड़की
बेटी की मौत की खबर पाकर परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों व रिश्तेदारों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
बड़ी बेटी को विदा करके तथा छोटी बेटी को अलविदा किया गया। घटना की दूल्हे विनोद को जानकारी नहीं दी गई। उसे गांव के दूसरे घर में तबियत खराब होने की बात कह कर रुकवाया गया है।