{"_id":"58fad67f4f1c1bd7798b4929","slug":"judge-give-the-unique-punishment-to-a-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दीवाले को मिली ऐसी सजा, हैरान रह गए सभी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दीवाले को मिली ऐसी सजा, हैरान रह गए सभी...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
वर्दीवाले को ऐसी मिली सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कानून ही सबकुछ है और कानून सभी के लिए समान है। इसी का नजारा शुक्रवार को करौली के हिण्डौन सिटी में देखने को मिला। जब न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक पालीवाल ने एक पुलिसवाले को एक घंटे धूप में खड़े रहने की सजा सुना दी।
विज्ञापन
दरअसल सदर थाने में तैनात कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह को यह सजा इसलिए मिली क्योंकि वह एक मारपीट के मामले में जमानती वारंट तामील नहीं करा पाया था। इसी से नाराज होकर मजिस्ट्रेट ने सिंह को धूप में खड़े रहने की सजा सुना दी। गौरतलब कि शुक्रवार को करौली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब था। कांस्टेबल सिंह जब धूप में खड़ा होकर सजा पूरी कर रहा था तब यह सजा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। कांस्टेबल को मिली सजा को देखने और मोबाइल में कैद करने के लिए खासी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन