{"_id":"58e63d534f1c1b82575b54dc","slug":"jitendra-and-ekta-kapoor-selfi-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी एकता के साथ जितेन्द्र ने क्यों ली सेल्फी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी एकता के साथ जितेन्द्र ने क्यों ली सेल्फी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
बेटी एकता कपूर के साथ जितेन्द्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाॅलीवुड अभिनेता जितेन्द्र बेटी एकता कपूर के साथ अजमेर दरगाह में सेल्फी लेते दिखे। वे अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी लगाने आए थे।
गुरुवार को बेटी एकता कपूर के साथ जितेन्द्र ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने पहुंचे। उन्होंने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर बच्चों के कॅरियर की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी। जितेन्द्र और एकता को धानमण्डी से भीड़ के बीच पैदल ले जाया गया। इस दौरान जितेन्द्र व एकता को प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। उनके प्रशंसक दोनों कलाकारों को कैमरे में कैद करने के लिए मशक्कत करते नजर आए। यहां तक कि पुलिसकर्मी भी इन्हें कैमरे में कैद करने के लिए मशक्कत करते रहे।
खादिम सैयद नदीम चिश्ती और सैयद इमरान चिश्ती ने जितेन्द्र व एकता को जियारत करवाकर तबर्रूक भेंट किया। साथ ही उनकी सेहतमंदी के लिए दरगाह में दुआ भी की। गौरतलब है कि अभिनेता जितेन्द्र का शुक्रवार को जन्मदिन है। जितेन्द्र अपने परिवार के साथ जन्मदिन जयपुर में सेलिब्रेट करेंगे।