{"_id":"60573d428ebc3e8ceb0edacf","slug":"jhunjhunu-dead-body-of-cousin-and-sister-found-hanging-from-tree-died-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुंझुनूं : पेड़ से लटके पाए गए चचेरे भाई-बहन के शव, प्रेम प्रसंग में दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुंझुनूं : पेड़ से लटके पाए गए चचेरे भाई-बहन के शव, प्रेम प्रसंग में दी जान
Sun, 21 Mar 2021 06:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झुंझुनूं
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शनिवार शाम को घर से गायब हुए युवक-युवती के शव रविवार को एक पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार युवक संजीव यादव (19) और 21 साल की युवती रिश्ते में चचरे भाई-बहन हैं। दोनों शनिवार को घर से निकले थे और देर रात तक घर वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
रविवार सुबह इनके शव खेत में पेड़ से लटके पाए गए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन