फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jhunjhunu 17 year old burnt after fire broke out in room

कमरे में सो रही छात्रा जिंदा जली, दर्दनाक मौत

Mon, 15 May 2017 02:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
jhunjhunu 17 year old burnt after fire broke out in room
आग के बाद कमरे में लड़की समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया - फोटो : amar ujala
झुंझुनूं जिले के मलसीसर के टमकोर गांव में रविवार रात दर्दनाक हादसे में 17 साल की लड़की जिंदा जल गई। शॉर्ट सर्किट से लगे आग इतनी तेज भड़की कि वह अपने कमरे से बाहर तक नहीं निकल पाई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टमकोर निवासी रघुवीर सिंह राजपूत की 17 वर्षीय पुत्री नवल कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसकी मां व छोटी बहन घरेलू काम मे व्यस्त थी। कमरे में अचानक पंखे  के तारों में शॉर्ट सर्किट  होने से आग की चिंगारी निकलने लगी जिससे पलंग पर रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते गद्दे व अन्य समान में आग लग गई और नवल भी उसकी चपेट में आ गई। नवल ने मदद के लिए शोर मचाया तो उसकी मां बहन व पड़ोसियों ने कमरा खोला। एकबारगी सभी ने सोचा नवल आग लगने पर कमरे से बाहर निकल गई होगी, लेकिन जब पड़ोसियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया तब पता चला कि आग में नवल जिंदा जल चुकि है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका नवल के शव को मलसीसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मलसीसर सीएचसी में 8 चिकित्सकों के पद स्थापित है लेकिन  सोमवार को दंत चिकित्सक, आयुर्वेदिक चिकित्सक के अलावा कोई भी चिकित्सक मौजूद नही होने पर मृतका का पोस्टमार्टम नही करवाया जा सका। दोपहर अन्य पीएससी के चिकित्सक की मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। टमकोर श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed