फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jet airways flight emergency landing in jaipur

बचा सिर्फ 20 मील उड़ान का फ्यूल, जयपुर में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Fri, 16 Jun 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
jet airways flight emergency landing in jaipur
फाइल फोटो।
जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह जेट एयरवेज की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में मात्र 20 मील उड़ान तक का ही फ्यूल बचा था। फ्लाइट में 125 य़ात्री सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लेह से दिल्ली जा रही फ्लाइट संख्या 2369 को फ्यूल अलर्ट के बाद जयपुर डाइवर्ट किया गया था। दरअसल जब जेट की यह फ्लाइट दिल्ली पहुंची तो एयर ट्रैफिक कंजेक्शन के कारण बहुत देर तक इसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद जब पायलट ने फ्यूल अलर्ट की इंफार्मेशन दी तो फ्लाइट को जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फ्लाइट में 20 मील की उड़ान के लिए ही फ्यूल बाकी थी। इस कारण जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें सवार सभी 125 यात्री सुरक्षित बताए जा रहें है। वहीं शुक्रवार सुबह ही जयपुर में गो एयरवेज की एक फ्लाइट को भी दिल्ली से डायवर्ट कर यहां लैंड कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुम्बई से दिल्ली आई इस फ्लाइट को दिल्ली में खराब मौसम के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed