फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   JDA bulldozers on coaching institute of mastermind RPSC paper leak case

RPSC Paper Leak: सीएम योगी की राह पर गहलोत सरकार, पेपर लीक के मास्टरमाइंड के कोचिंग संस्थान पर चला बुलडोजर

Mon, 09 Jan 2023 09:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 Jan 2023 09:31 AM IST
सार

राजस्थान में RPSC की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी और मास्टर माइंड के कोचिंग इंस्टीट्यूट पर जेडीए ने आज बुलडोजर चला दिया। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत भी चुनावी साल में चल पड़े हैं।

विज्ञापन
JDA bulldozers on coaching institute of mastermind RPSC paper leak case
सुरेश ढाका के कोचिंग पर चला बुलडोजर - फोटो : Social Media

विस्तार

जेडीए एनफोर्समेंट टीम सोमवार सुबह 7:30 बजे से जयपुर के जोन-05 एरिया में गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा बायपास मुख्य रोड पर पहुंच गई। जहां शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस के मुख्य आरोपियों की ओर से चलाए जा रहे 'अधिगम कोचिंग इंस्टिट्यूट' की बिल्डिंग पर बुलडोजर का पीला पंजा चलाया गया।

विज्ञापन


नोटिसों का जवाब तय टाइम पीरियड तक भी नहीं मिलने पर लीगल प्रोसेस अपनाकर और और ऑथोराइज स्तर पर परमिशन लेकर अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया। 1 पोकलेन मशीन, 3 जेसीबी मशीन, 12 लोखंडा मशीन, 3 ड्रिल, 2 कटर और मजदूरों की सहायता से बिल्डिंग गिराने की कार्रवाई की गई। मौके पर जीडीए के चीफ कंट्रोलर एनफोर्समेंट, सभी सब-कंट्रोलर्स, जोन -5 के डिप्टी कमिश्नर, सभी एनफोर्समेंट ऑफिसर एनफोर्समेंट टीम, इंजीनियरिंग टीम, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से मानसरोवर एसीपी और थानाधिकारी, 50 पुलिस वालों का ज़ाब्ता मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई में शामिल रहे।

विज्ञापन

बिल्डिंग बाइलॉज उल्लंघन, रेजिडेंशियल ज़मीन पर अवैध कॉमर्शियल निर्माण और सड़क अतिक्रमण

इस बिल्डिंग में रेसिडेंशियल जमीन पर जीरो सेटबैक पर बिल्डिंग बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर बड़े रूप में बने अवैध कॉमर्शियल निर्माण, रोड सीमा पर अवैध कब्जे-अतिक्रमण पर नियम के मुताबिक लीगल प्रोसेस पूरा कर और ऑथोराइज लेवल पर परमिशन लेकर टेक्निकल टीम की निशादेही पर एनफोर्समेंट टीम ने जेसीबी-पोकलेन मशीनों, लोखंडा और ड्रिल मशीनों से अधिगम कोचिंग इंस्टिट्यूट की बिल्डिंग को गिरा दिया। बड़ी तादाद में मजदूरों की सहायता से अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मुख्य आरोपी चला रहे थे बिल्डिंग में कोचिंग

कोचिंग इंस्टिट्यूट "अधिगम" शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपियों की ओर से चलाए जाने की जानकारी मिलने पर 6 जनवरी 2023 को सुबह एनफोर्समेंट के चीफ कंट्रोलर और एडिशनल कमिश्नर पीआरएन के नेतृत्व में जेडीए दस्ते, जोन की रेवेन्यू और टेक्निकल टीमों ने मौका निरीक्षण - परीक्षण कर संबंधित बिल्डिंग मालिक अनिल अग्रवाल और भूपेन्द्र सारण, सुरेश ढाका , धर्मेंद्र चौधरी सहित 4 कोचिंग संचालकों को जेडीए की धारा 32 और 72 के तहत नोटिस जारी किए थे। अवैध निर्माण और अतिक्रमणों को हटाने, अपना जवाब पेश करने के लिए 8 जनवरी 2023 को शाम 5 बजे तक का उन्हें समय दिया गया था।


खास बात यह कि शुक्रवार को नोटिस दिया गया और रविवार तक जवाब देने का समय दिया गया। रविवार की सुबह फिर से लीगल नोटिस देकर बिल्डिंग से अपना-अपना सामान खाली कर अवैध निर्माण और अतिक्रमणों को हटाने के लिए फिर से पाबंद भी किया गया।

JDA bulldozers on coaching institute of mastermind RPSC paper leak case
पेपर लीक का मास्टरमाइंड सुरेश ढाका - फोटो : Social Media

दो रेसिडेंशियल प्लॉट को जोड़कर बनाई गई 5 मंजिला बिल्डिंग

कोचिंग इंस्टिट्यूट "अधिगम" की बिल्डिंग दो रेसिडेंशियल प्लाट संख्या- 32 और 33 को अवैध रूप से मिलाकर करीब 500 वर्गगज एरिया में बनी हुई हैं। दोनों बिल्डिंगों में 8 से 10 फीट और 20 से 37 फीट तक सेटबैक को कवर कर ज़ीरो सेटबैक पर निर्माण किया गया था।  रोड पर बालकनी निकालकर बिल्डिंग बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर बेसमेंट और 5 मंजिला बड़ी अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण कर बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर अलग से कमर्शियल यूज़ और फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड फ्लोर पर "अधिगम" नाम का प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाया जा रहा था। जबकि पांचवी मंजिल पर पेंट हाउस का निर्माण किया हुआ पाया गया।


गोपालपुरा मेन रोड पर था अवैध अतिक्रमण
गोपालपुरा बायपास मुख्य रोड पर अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग होने, कॉलोनी में जाने वाली 30 फीट रोड के कार्नर पर बिल्डिंग होने, दूसरी फ्लोर से 3 फुट बालकनी निकालकर ऊपर तक कवर कर अवैध निर्माण पाए जाने और गोपालपुरा बाइपास मुख्य रोड की तरफ 5 फीट बालकानी निकालकर रोड़ सीमा में ऊपर तक अवैध निर्माण पाए जाने पर बुलडोजर चलाकर बिल्डिंग ध्वस्त की गई। बिल्डिंग में आगे की तरफ 14 ×19 फीट में अवैध क़ब्ज़ा-अतिक्रमण कर केबिननुमा अवैध निर्माण भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed