{"_id":"594d1b734f1c1bf2238b46b4","slug":"jat-protest-in-bharatpur-talk-with-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन: सरकार का संदेश लेकर भरतपुर पहुंचे वरिष्ठ आईएएस समित शर्मा, दूसरे दौर की वार्ता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन: सरकार का संदेश लेकर भरतपुर पहुंचे वरिष्ठ आईएएस समित शर्मा, दूसरे दौर की वार्ता शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
विश्वेंद्र सिंह के नेतृत्व में हो रहा है जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण मामले में सरकार द्वारा जयपुर से भरतपुर भेजे गए वरिष्ठ आईएएस समित शर्मा भरतपुर पहुंच गए हैं। अब दूसरे दौर की वार्ता शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार बैठक में समित शर्मा आंदोलनकारियों के सामने सरकार का पक्ष रख रहे हैं। इससे पहले, पहले दौर की वार्ता में जिला प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच वार्ता सकारात्मक रही। संघर्ष समिति के संरक्षक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही है। उम्मीद है कि सब सही होगा।
गौरतलब है कि पहले दौर की वार्ता में संघर्ष समिति के संरक्षक व कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह और उनकी टीम के साथ बात करने के लिए भरतपुर जिला कलेक्टर एनके गुप्ता, डीसी सुबीर कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस बैठक में दोनों तरफ से सकारात्मक संकेत मिले हैं। उसके बाद सरकार के प्रतिनिधि के रूप में समाज कल्याण विभाग के निदेशक समित शर्मा बातचीत के लिए भरतपुर पहुंचे। अब दूसरे दौर की वार्ता में आंदोलन को लेकर कोई फैसला किया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजस्थान में जाटों के आरक्षण को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने बृहस्पतिवार को ही अपनी रिपोर्ट सीएम वसुंधरा राजे को सौंप दी है, उसके बाद भी जाटों का आंदोलन जारी है।