{"_id":"5943565f4f1c1bdf5e8b49bf","slug":"jat-community-in-dholpur-bharatpur-will-be-protest-at-23-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट रेल व सड़क यातायात करेंगे बाधित, सरकार की मुश्किल बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट रेल व सड़क यातायात करेंगे बाधित, सरकार की मुश्किल बढ़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
राजस्थान सरकार के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे रह सकते है। जहां एक ओर से बृहस्पतिवार से प्रदेश के सात संभागों में किसान महापड़ाव प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी और 23 जून को भरतपुर—धौलपुर के जाटों ने सड़क व रेल यातायात प्रभावित करने की चेतावनी दी। दरअसल इन जिलों के जाट लंबे से समय से ओबीसी कोटे में आरक्षण की मांग कर रहें है। इसी के चलते भरतपुर—धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षण विश्वेन्द्र सिंह ने चक्काजाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पूर्व आठ जून को भरतपुर के रारह में समिति की ओर महापड़ाव डाला गया था लेकिन सरकारी आश्वासन के बाद यह महापड़ाव 23 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
सिंह का कहना है ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट तैयार है लेकिन सरकार की ओर से देरी की जा रही है। इसी के विरोध में भरतपुर बंद रखा जाएगा और प्रदर्शन किया जाएगा।