{"_id":"594dd6404f1c1bb6438b47a2","slug":"jat-agitation-enter-in-second-day-jaipur-agra-highway-still-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण: जयपुर-आगरा राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद, आज फिर वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण: जयपुर-आगरा राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद, आज फिर वार्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क जाम।
धौलपुर-भरतपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आंदोलन के दूसरे दिन शनिवार को भी जयपुर—आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जगह—जगह लगे जाम के कारण राजमार्ग पर ट्रैफिक पूर्ण रुप से बाधित है।
विज्ञापन
वहीं आंदोलन के कारण बांदीकुई-आगरा रेलमार्ग भी प्रभावित है। जाट आरक्षण को लेकर हो रहे आंदोलन के दूसरे दिन भी संघर्ष समिति व सरकार के बीच वार्ता सुबह दस बजे होगी। इससे पूर्व शु्क्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही थी।
विज्ञापन
गौरतलब है अन्य पिछड़ा वर्ग की सर्वे रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। लेकिन संघर्ष समिति आरक्षण की लिखित आश्वासन की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। आंदोलन के कारण शुक्रवार को भरतपुर जिला भी बंद था।
विज्ञापन
आंदोलन अब उग्र हो चला है इसलिए कई क्षेत्रों में जिला प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ी है। वहीं आंदोलन को देखते हुए भरतपुर व आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।