फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Woman Accuses Husband of Giving Triple Talaq For Giving Birth To A Baby Girl

Jaipur News: बेटी हुई तो तीन बार कह दिया तलाक, मुस्लिम महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 02 Nov 2022 11:14 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 02 Nov 2022 11:14 AM IST
सार

जयपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि बेटी होने पर उसके पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ दिए।  
 

विज्ञापन
Jaipur Woman Accuses Husband of Giving Triple Talaq For Giving Birth To A Baby Girl
तीन तलाक (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला का गुनाह इतना था कि उसे बेटी पैदा हुई थी। महिला ने इससे पहले भी पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसे उसने वापस ले लिया था।  

विज्ञापन


महिला का नाम शाहनाज है और उसने अपने पति अमानुल्लाह पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया था। शाहनाज और अमानुल्लाह का निकाह 2020 में हुआ था। शाहनाज ने कहा कि मैंने एक लड़की को जन्म दिया, इस वजह से मेरे पति ने मुझे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। मेरे पति का कहना है कि यह उसकी ओर से गिफ्ट है। बेटियां वंश को आगे नहीं ले जा सकती और यह सिर्फ बेटे ही कर सकते हैं। शाहनाज ने यह भी कहा कि उसने पहले भी पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसे उसने भविष्य में अच्छा बर्ताव करने का आश्वासन देने पर वापस ले लिया था। 
विज्ञापन


शाहनाज ने कहा कि इससे पहले भी मैंने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी थी। वह मुझ पर अत्याचार करते थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे भविष्य में मुझे परेशान नहीं करेंगे और इसका एक समझौता भी कराया था। लेकिन सिलसिला थमा नहीं। मुझ पर अत्याचार हुआ और बेटी का जन्म होने के बाद मेरे पति ने  परिवार के सामने तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ दिए। शाहनाज ने अपनी नई शिकायत में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर पुलिस के एएसपी सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि 29 अक्टूबर को एक शिकायत प्राप्त हुई है। इसमें महिला ने पति पर तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ने की बात कही है। इसके बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया गया। उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। 


एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भी दावा किया है कि महिला ने पारिवारिक मामलों को लेकर उससे संपर्क साधा था। सामाजिक कार्यकर्ता निशाद हुसैन ने कहा कि महिला ने मुझसे पहले भी संपर्क किया था और कहा था कि उसका पति और ससुराल वाले उसे अपने साथ नहीं रहने देना चाहते हैं। मैंने पति को भी समझाइश दी थी लेकिन ऐसा लगता है कि सुलह नहीं हुई है। कानून अपनी जगह है, लेकिन उसका सही तरीके से पालन नहीं हुआ। 
भारत में तीन तलाक या तलाक-ए-बिद्दत पर 2019 में प्रतिबंध लगा था। इसके तहत कोई भी मुस्लिम युवक अपनी पत्नी को तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed