फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur mayor Saumya Gujjar works till few hours before delivery work is worship says it was exciting and challenging Rajasthan

जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर बनीं मां, 8 घंटे पहले तक निगम कार्यालय में किया काम, ट्विटर पर लिखा 'कर्म ही पूजा'

Sat, 13 Feb 2021 09:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 13 Feb 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Jaipur mayor Saumya Gujjar works till few hours before delivery work is worship says it was exciting and challenging Rajasthan
मेयर सौम्या गुर्जर - फोटो : twitter

किसी भी महिला के लिए मां बनना सबसे खूबसूरत असहसास और सुखद पल होता है।राजस्थान केजयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर दूसरी बार मां बनी हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। खुशी के इस मौके पर सौम्या ने काम के प्रति समर्पण के भाव की मिसाल पेश की है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

विज्ञापन

काम के प्रति उनकी जिजीविषा इतनी है कि मां बनने से आठ घंटे पहले तक वे जयपुर ग्रेटर नगर निगम के दफ्तर में अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था पर बैठक करती रहीं। वे सामान्य दिनों की तरह ही पूरे दिन क्षेत्र के कामों में व्यस्त रहीं। सौम्या ने किसी को पता नहीं चलने दिया कि वे प्रसव पीड़ा में हैं। दरअसल, डॉ. सौम्या गुर्जर ने 9:21 बजे नगर निगम में बैठक करते हुए अपनी फोटो शेयर की थी और फिर सुबह 5:9 बजे बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की, तो सब लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन


सौम्या ने ट्वीट में लिखा, ''वर्क इज वर्शिप! देर रात तक निगम ऑफिस में मीटिंग ली, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रात्रि 12:30 बजे कुकुन हॉस्पिटल में भर्ती हुई और सुबह 5.14 पर परमपिता परमेश्वर की कृपा से पुत्र को जन्म दिया। मैं और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

कल से शुरू कर देंगी काम

खास बात यह है कि सौम्या ने तय किया है कि डिलीवरी के तीन दिन बाद से ही वे निगम के कामकाज की फाइलें देखना शुरू कर देंगी। मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि वे सोमवार से घर पर ही नगर निगम का कामकाज शुरू कर देंगी और दस दिन बाद यानी 22 फरवरी से कार्यालय आकर कामकाज संभालेंगी।  

बता दें कि सौम्या कोचर पहले से एक बेटी की मां हैं। अब उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बीच जिस तरह से वे सुबह से शाम तक शहर का दौरा कर रही थीं। उसे देख कर किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटो में सौम्या गुर्जर मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed