{"_id":"593571b74f1c1b801c9c7d77","slug":"jaipur-mayor-arranges-public-hearing-in-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर ने नगर निगम में जन सुनवाई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर ने नगर निगम में जन सुनवाई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
महापौर डॉ. अशोक लाहोटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर डॉ. अशोक लाहोटी और आयुक्त रवि जैन ने नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर मंगलवार 6 जून को होने वाली महापौर जन सुनवाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को महापौर ने निगम मुख्यालय में अधिकारियों को निर्देश दिए कि महापौर जन सुनवाई में आम जन के लिए सुविधाओं का पूरा खयाल रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता के बैठने, पीने के पानी और कूलर आदि व्यवस्थाओं के आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि महापौर ने जयपुर की आम जनता को राहत देने के लिए एक अभिनव पहल की है। महापौर मंगलवार 6 जून को सीधे जनता से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। महापौर के इस कदम से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। महापौर डॉ. लाहोटी नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जून माह में पहले मंगलवार यानी 6 जून को सुनवाई होगी।
इस अवसर पर नगर निगम जयपुर के विभिन्न जोनों और मुख्यालय के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। अलग-अलग प्रकार की समस्याओं के निस्तारण के लिए अलग-अलग अवधि तय की जाएगी। महापौर डॉ. लाहोटी ने बताया कि महापौर जन सुनवाई में शिकायत समाधान की एक प्रक्रिया तय की गई है। सबसे पहले प्रार्थी को आवेदन पत्र वितरण केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। आवेदन पत्र पर शिकायत या कार्य का विवरण लिखना होगा। इसके बाद सुनवाई के लिए महापौर के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद पंजीयन के लिए पंजीयन केंद्र पर पंजीयन करवाकर रसीद प्राप्त करनी होगी। यह प्रक्रिया इस तरह से तैयार की गई है कि आम जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। महापौर ने बताया कि सभी जोनों और शाखाओं के अधिकारी एक छत के नीचे होने से समस्या के समाधान की गति त्वरित होगी। इससे आम जन को काफी लाभ होगा।