फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Literature Festival- Zakir Hussain opens a secret of his life

पिता मना नहीं करते तो मैं भी मुगल-ए-आजम में बनता एक्टर, उस्ताद ने खोले जिंदगी के राज

Thu, 25 Jan 2018 07:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Literature Festival-  Zakir Hussain opens a secret of his life
जाकिर हुसैन - फोटो : amar ujala
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में एक दिग्गज संगीतकार ने ऐसा खुलासा किया कि सुनने वाले दंग रह गए। उन्होंने बताया कि उनके पास के.आसिफ की फिल्म मुगल-ए-आजम में एक्टिंग करने का मौका था, लेकिन पिता ने मना कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, ये कहना है मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का। जाकिर आज से जयपुर के डिग्गी पैलेस में शुरू हुए जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता मोहन स्टूडियो में संगीतकार थे, जहां फिल्म मुगल-ए-आजम की शूटिंग हो रही थी। वहां गाना 'प्यार किया तो डरना क्या...' फिल्माया जा रहा था। इसी दौरान जाकिर भी वहां खड़े थे। तभी के. आसिफ ने जाकिर हुसैन को देखा और जाकिर के पिता को अपने पास बुलाकर सलीम के छोटे भाई का रोल देने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


जाकिर ने बताया कि पिता ने मना करते हुए कहा कि मेरा बेटा संगीत में नाम कमाएगा, एक्टर नहीं बनेगा।

 

मां चाहती थी कि डॉक्टर बनूं

Jaipur Literature Festival-  Zakir Hussain opens a secret of his life
जाकिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
जेएलएफ में जाकिर हुसैन ने कहा कि जब बचपन से ही कान में तबले की आवाज सुनाई दे तो बच्चा बड़ा होकर संगीतकार ही बनेगा। मां मुझे डॉक्टर, इंजीनियर बनाना चाहती थी। बचपन में  सुबह 3 बजे रियाज के लिए उठना पढ़ता था और रात को जब सारी दुनिया सो रही थी तब पिता तबले की बारिकियां सिखाते थे। वही मेरे लिए जिंदगी की सबसे बड़ी प्रार्थना है।

जाकिर के साथ इस सेशन में लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर के साथ संजाय के. रॉय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed