फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur literature festival starts from today

जेएलएफ: साहित्यिक महाकुंभ का आगाज, 35 देशों के लेखक व राजनेता हो रहे हैं शामिल, विवाद भी

Thu, 25 Jan 2018 10:43 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
jaipur literature festival starts from today
फाइल फोटो।
विश्व प्रसिद्ध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज आज से हो गया है। जयपुर के डिग्गी पैलेस में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय फेस्टिवल में सम्मलित होने के लिए दुनिया भर से बुद्धिजीवियों का जयपुर पहुंचना प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


देश और दुनिया के विभिन्न मुद्दों पर यहां जुटे बुद्धिजीवी अपनी राय रखेंगे और शब्दों के संसार की नयी परिभाषा से लोगों को अवगत कराएंगें। वहीं दूसरी और पद्मावत के विरोध का साया भी इस फेस्टिवल में दिख सकता है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज मीता पंडित के पीसफुल म्यूजिक के साथ हुआ।
विज्ञापन

म्यूजिक के साथ हुआ आगाज

jaipur literature festival starts from today
फाइल फोटो।
इस फेस्टिवल का आधिकारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेगी। आज मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन भी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर जा​किर हुसैन अपनी किताब के बारे में भी जानकारी देंगे। 

 आयोजकों के अनुसार इस वर्ष जेएलएफ में 35 देशों के 400 से ज्यादा लेखक, राजनेता व कलाकार सम्मलित हो रहें है। जेएलएफ में इस वर्ष 180 से ज्यादा सेशन होंगे। जिनमें ट्रिपल तलाक, बोलने की आजादी, पद्मावत जैसे मुद्दे छाए रहने की पूर्ण संभावना है। 

 

पद्मावत के कारण विवाद 

jaipur literature festival starts from today
प्रसून जोशी
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल और विवादों का पुराना नाता है। इस वर्ष भी जेएलएफ पर पद्मावत के कारण विवाद के बादल मंडरा रहे है। दरअसल जेएलएल के प्रमुख स्पीकरों सीबीएफसी चेयरमैन प्रसून जोशी का नाम भी सम्मलित है। जबकि दूसरी और करणी सेना प्रसून जोशी के विरोध की बात कह चुकी है।

हालांकि राजस्थान सरकार की ओर से प्रसून जोशी को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। लेकिन प्रसून जोशी को लेकर असंमजस की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed