{"_id":"5954ff984f1c1be94a8b4b5e","slug":"jain-muni-tarun-sagar-kept-his-thoughts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के आतंकवादियों से ज्यादा हमारे यहां गद्दार- तरुण सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के आतंकवादियों से ज्यादा हमारे यहां गद्दार- तरुण सागर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
जैन मुनि तरुण सागर
अपने कड़वे प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर ने कहा है कि पाकिस्तान में जितने आतंकवादी नहीं है, उससे ज्यादा हमारे देश में गद्दार मौजूद हैं। जैन मुनि आज शाम पिपराली के वैदिक आश्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। तरुण सागर सीकर में चातुमार्स के लिए आए हैं।
उन्होंने कहा कि जो देश में रहता है, देश का खाता है और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता हो वो गद्दार नहीं तो और क्या है। महाराज ने आतंकवाद की व्याख्या करते हुए कहा कि आतंकवादी कभी भी शेर की तरह सामने से वार नहीं करता है वरन वह तो भेड़िये की तरह पीछे से हमला करता है।
जैन मुनि ने देश में व्याप्त विसंगतियों पर चोट करते हुए कहा कि लोग कहते हैं भारत गरीब देश है, जबकि भारत गरीब नहीं है। मेरा मानना है कि देश में गरीबी नहीं गैर बराबरी है। मुनि ने अपने कड़वे प्रवचनों के सवाल पर कहा कि कड़वाहट उनके प्रवचनों में नहीं वरन हमारे समाज और लोगों के आपसी सम्बन्धों में घुल गई है। इसलिए उनके प्रवचन कड़वे लगते हैं। इस मौके पर सांसद और वैदिक आश्रम पिपराली के अध्यक्ष स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और जैन समाज के लोगो ने मुनि का स्वागत किया।