{"_id":"59f1b8364f1c1baf678b7a01","slug":"interstate-chor-gang-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेवरा मेले में घिनौना काम करके ये बने लखपति, जानकर रह जाएंगे दंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेवरा मेले में घिनौना काम करके ये बने लखपति, जानकर रह जाएंगे दंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर ग्रामीण पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। जोधपुर ग्रामीण बाप थाना पुलिस ने रामदेवरा मेले के दौरान 22 अगस्त से 29 अगस्त के बीच पांच नकबजनियों की वारदात का पर्दाफाश करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रामदेवरा मेले के दौरान चोरों ने 1 किलो से अधिक सोना और 4 किलो से अधिक चांदी व डेढ़ लाख से अधिक नगदी पर हाथ साफ किया। पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण डॉ. रवि ने बताया गठित स्पेशल टीम ने हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र के मलाड खेड़ा निवासी पूर्ण सिंह उर्फ पूर्णिया, सुखराम बावरी, राजू सिंह और राम सिंह निवासी अरनियाला जिला फाजिल्का पंजाब हाल निवासी हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया। साथ ही, पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये लोग दो या तीन के ग्रुप में रामदेवरा यात्री बनकर मेले में आते थे। यहां दिन में घरों की रैकी करते और रात में एक साथी बाहर खड़ा होकर ध्यान रखता और बाकी के लोग वारदात करते। इनके खिलाफ पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। चोरी के माल से आरोपियों ने अपने सुख—सुविधाओं पर खर्च करना शुरू किया। जिस पर आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला। जिसके बाद इन्हें पुलिस ने दबोच लिया।