फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   interstate chor gang arrested by police

रामदेवरा मेले में घिनौना काम करके ये बने लखपति, जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 26 Oct 2017 03:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
interstate chor gang arrested by police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
जोधपुर ग्रामीण पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। जोधपुर ग्रामीण बाप थाना पुलिस ने रामदेवरा मेले के दौरान 22 अगस्त से 29 अगस्त के बीच पांच नकबजनियों की वारदात का पर्दाफाश करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामदेवरा मेले के दौरान चोरों ने 1 किलो से अधिक सोना और 4 किलो से अधिक चांदी व डेढ़ लाख से अधिक नगदी पर हाथ साफ किया। पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण डॉ. रवि ने बताया गठित स्पेशल टीम ने हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र के मलाड खेड़ा निवासी पूर्ण सिंह उर्फ पूर्णिया, सुखराम बावरी, राजू सिंह और राम सिंह निवासी अरनियाला जिला फाजिल्का पंजाब हाल निवासी हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया। साथ ही, पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये लोग दो या तीन के ग्रुप में रामदेवरा यात्री बनकर मेले में आते थे। यहां दिन में घरों की रैकी करते और रात में एक साथी बाहर खड़ा होकर ध्यान रखता और बाकी के लोग वारदात करते। इनके खिलाफ पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। चोरी के माल से आरोपियों ने अपने सुख—सुविधाओं पर खर्च करना शुरू किया। जिस पर आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला। जिसके बाद इन्हें पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed