फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   internte ban is continue in udaipur

पाकिस्तान जिंदाबाद फेसबुक पोस्ट: झीलों की नगरी में अब भी बंद है इंटरनेट

Thu, 20 Apr 2017 05:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
internte ban is continue in udaipur
इंटरनेट सेवा बंद।

उदयपुर के फतहनगर में मंगलवार रात्रि एक युवक द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तान जिंदाबाद का पोस्ट डाला गया था। जिसके बाद माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार रात्रि से ही इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार गुरुवार को इंटरनेट शहर में बंद रहेगा। वहीं आरोपी युवक सद्दाम को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोप को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं बुधवार को भी हिंदुवादी संगठनों से विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं इसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को समीर अली व बुधवार को अब्दुल वाजिद खान को भी गिरफ्तार किया था। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने सीआरपीसी की धारा 144 कें अंतर्गत इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


हालांकि शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है लेकिन फिर भी इस आदेश को गुरुवार तक के लिए बढ़ाया गया है। वहीं दो दिन से शहर में इंटरनेट की सेवा बंद होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही शहर के कई कॉलेजों में प्रस्तावित आॅनलाइन परीक्षा भी स्थगित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed