{"_id":"58f8310c4f1c1bde6b470ed0","slug":"internte-ban-is-continue-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जिंदाबाद फेसबुक पोस्ट: झीलों की नगरी में अब भी बंद है इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान जिंदाबाद फेसबुक पोस्ट: झीलों की नगरी में अब भी बंद है इंटरनेट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बंद।
उदयपुर के फतहनगर में मंगलवार रात्रि एक युवक द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तान जिंदाबाद का पोस्ट डाला गया था। जिसके बाद माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार रात्रि से ही इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अनुसार गुरुवार को इंटरनेट शहर में बंद रहेगा। वहीं आरोपी युवक सद्दाम को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोप को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं बुधवार को भी हिंदुवादी संगठनों से विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं इसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को समीर अली व बुधवार को अब्दुल वाजिद खान को भी गिरफ्तार किया था। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने सीआरपीसी की धारा 144 कें अंतर्गत इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
हालांकि शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है लेकिन फिर भी इस आदेश को गुरुवार तक के लिए बढ़ाया गया है। वहीं दो दिन से शहर में इंटरनेट की सेवा बंद होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही शहर के कई कॉलेजों में प्रस्तावित आॅनलाइन परीक्षा भी स्थगित हो सकती है।
विज्ञापन