फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   International Yoga Day: CM told yoga important, Governor did Raj Bhavan and Satish Poonia practiced yoga in Jaipur

International Yoga Day: CM ने योग को बताया जरूरी, राज्यपाल ने राजभवन तो सतीश पूनिया ने जयपुर में किया योगाभ्यास

Tue, 21 Jun 2022 10:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Jun 2022 10:30 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी योग की अहमियत और जरूरत का संदेश दिया। सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सदियों से योग हमारी संस्कृति एवं जीवन का अभिन्न अंग रहा है।

विज्ञापन
International Yoga Day: CM told yoga important, Governor did Raj Bhavan and Satish Poonia practiced yoga in Jaipur
राज्यपाल ने राजभवन में किया योग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान में राज्यपाल, नेताओं, युवाओं, छात्रों समेत आम लोगों ने योगाभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी योग की अहमियत और जरूरत का संदेश दिया। सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सदियों से योग हमारी संस्कृति एवं जीवन का अभिन्न अंग रहा है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह है, योग का अभ्यास अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइये आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें।
विज्ञापन


विज्ञापन


राज्यपाल ने किया योग
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में ही योग आसन और प्राणायाम किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राज्यपाल के साथ योग किया। राज्यपाल मिश्र ने योग से जुड़े गतिशील और स्थिर आसन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि प्राणायाम भी किए। उन्होंने कहा कि योग से जीवन को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को भी सदा सकारात्मक बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल मिश्र ने बाद में योग साधना की भारतीय परम्परा की चर्चा करते हुए कहा कि प्राचीनकाल से ही योग व्यक्तिगत, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण से जुड़ी हमारी जीवन शैली का अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग की भारतीय संस्कृति का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसार 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भारतीय परम्परा का प्रमाण है। योग करने से व्यक्तिगत चेतना का सार्वभौमिक चेतना से समन्वय होता है। इसी से जीवन में सभी स्तरों पर संतुलन बना रहता है। विश्व शांति और सद्भाव के लिए योग को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए इस महान परम्परा के वैश्विक संरक्षण और अधिकाधिक प्रसार के लिए समन्वित प्रयास किए जाने का आह्वान किया। 

सतीश पूनिया ने सांगानेर स्टेडियम में किया योग 
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौक पर राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर में पतंजलि योगपीठ व जयपुर नगर निगम ग्रेटर  द्वारा आयोजित सांगानेर स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम में योग, ध्यान और प्राणायाम कियाl
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed