फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Indo-Pak border caught again suspected man

भारत-पाक बॉर्डर पर फिर पकड़ा गया संदिग्ध

Sat, 22 Apr 2017 03:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
Indo-Pak border caught again suspected man
पकड़ा गया संदिग्ध रंगबहादुर - फोटो : amar ujala
भारत—पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर संदिग्ध को पकड़ा है। श्रीगंगानगर बॉर्डर पर बीएसएफ ने यह कार्रवाई की है। संदिग्ध नेपाल का है और नेपाली में ही बात कर रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 8वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर बॉर्डर पर अनूपगढ़ में एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते देखा। यहां केके टीबा के पास तैनात जवानों ने जब इस संदिग्ध ने पूछताछ की तो यह सही तरह से जवाब नहीं दे पाया। इस पर जवान इसे पकड़कर अधिकारियों के पास लेकर गए। अधिकारियों ने जब पकड़े गए संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ की तो इसने अपना नाम रंगा बहादुर बताया। सूत्रों के अनुसार रंगा बहादुर नेपाल का रहने वाला है। अभी पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएसएफ ने श्रीगंगानगर जिले में भारत—पाकिस्तान बॉर्डर की मजनू पोस्ट के पास बीती 9 अप्रैल को भी एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर उसके पास पाकिस्तानी मुद्रा 883 रुपए तथा गेहूं के दाने, एक बोतल, धारदार दाती, और उर्दू में लिखे विजिटिंग कार्ड बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed