फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Increase age limit for government jobs in Rajasthan and announce new job

40 की उम्र तक कर सकते हैं गवर्नमेंट जॉब के लिए एप्लाई, 1.40 लाख पदों पर होगी भर्ती

Wed, 13 Dec 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
Increase age limit for government jobs in Rajasthan and announce new job
- फोटो : demo
राजस्थान में सरकार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर बेरोजगारों को बड़ी सौगत मिली है। सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है तथा 1.40 लाख नई नौकरियों की घोषणा की है। 
विज्ञापन


वसुंधरा सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर झुंझुनूं में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ये घोषणाएं की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि उनके सामने कई दिनों एक बात सामने आ रही थीं कि कुछ लोगों को सरकारी नौकरी की आयु निकल गई है। उन्होंने कहा कि इन्हें अब घबराने की जरूरत नहीं है। सीधी भर्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा अब 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 साल कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमर उजाला ने इस संबंध में 24 नवंबर को इस संबंध में संकेत दे दिए थें कि राजस्थान में सरकारी नौकरियों में सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयुसीमा में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.40 लाख पदों पर भर्ती, शहीदों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी

Increase age limit for government jobs in Rajasthan and announce new job
झुंझुनूं में कार्यक्रम को संबोधित करती सीएम राजे
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य में चार साल के कार्यकाल में 1.70 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने कहा कि अब 1.40 लाख पदों पर भर्ती की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को भी बड़ी राहत दी। आजादी के बाद और 1999 के पहले जो शहीद हुए है उनका रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा और सरकार उन शहीदों के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। गौरतलब है कि ये मांग लंबे समय से की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed