फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In rajasthan one moer tourist injured due to animal attack

अर्जेंटिना के जुआन के बाद फ्रांस के जीन की जान पर बनी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना

Fri, 24 Nov 2017 09:18 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
In rajasthan one moer tourist injured due to animal attack
जैसलमेर
अर्जेंटिना नागरिक जुआन पेब्ले की जयपुर में सांड के हमले में मौत के बाद शहरी व्यवस्थाओं पर उठा सवाल अब और गहराता जा रहा है। अब नयी घटना पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर राजस्थान के जैसलमेर से आयी है। हवेलियों के लिए प्रसिद्ध इस शहर में बृहस्पतिवार को फ्रांस का ट्यूरिस्ट आवारा पशु के कारण घायल हो गया।
विज्ञापन



दरअसल एक ट्यूरिस्ट ग्रुप के साथ शहर भ्रमण पर निकले जीन जब पटवा हवेली के नजदीक फोटो ले रहे थे। तभी कुछ आवारा पशु उनकी ओर दौड़ते हुए आए जिससे वे संभल नहीं पाए और गिरकर घायल हो गए। इस घटना में उनकी कूल्हे की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। उन्हें आनन—फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हद तब हो गई जब यहा अस्थि रोग चिकित्सक हीं नहीं मिला। 
विज्ञापन

घायल पर्यटक ने स्वयं किया इंतजाम

In rajasthan one moer tourist injured due to animal attack
file photo - फोटो : अमर उजाला
फिर उन्हें ​एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने उनका ईलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद जीन ने अपनी इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट से बात की। फिर कंपनी की ओर से एयर एंबूलेंस का इंतजाम किया गया और जीन को ईलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। ​गौरतलब है कि राजस्थान में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में ​विदेशी पर्यटक आते है लेकिन यदि इसी तरह वे सरकारी अव्यवस्थाओं का शिकार होते रहे तो ट्यूरिज्म पर असर पड़ना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed