{"_id":"590dc6f84f1c1b2904441567","slug":"in-rajasthan-bjp-mission-180-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के मिशन-180 ने उड़ाई कांग्रेस की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के मिशन-180 ने उड़ाई कांग्रेस की नींद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 07 May 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राजस्थान में मिशन-180 ने कांग्रेसी नेताओं की नींद उड़ा दी है। भाजपा अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयरियों में जुट गई है। अब शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव—2018 की तैयरियों को लेकर प्रदेश नेताओं से जानकारी मांगी है।
भाजपा ने जोधपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित कर राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। भाजपा ने इस बैठक में मिशन—180 की घोषणा करते हुए चुनाव रणनीति पर विचार किया था। दूसरी तरफ लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस से राजस्थान में कांग्रेस की तैयारी को लेकर जानकारी मांगी है। देखा जाए तो कांग्रेस ने अगले साल राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अभी कोई रणनीति नहीं बनाई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, जिन राज्यों में इस साल या अगले साल चुनाव है वहां को फीडबैक स्थानीय नेताओं से ले रहे हैं। शुक्रवार को प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने राहुल गांधी को राजस्थान का फीडबैक दिया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने राजस्थान में जातीय समीकरणों और मुद्दों को लेकर जानकारी ली। डूडी और अन्य नेताओं ने जल्द ही चुनावी रणनीति बनाने का भरोसा केंद्रीय नेतृत्व को दिलाया।
दरअसल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के विदेश में होने के कारण डूडी ने ये प्रजेंटेशन दिया। पायलट शनिवार को लौटे हैं और उनका भी राहुल गांधी से मुलाकात का कार्यक्रम है।