फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   in pehlu khan case mla gyandev ahuja gave another controversial statement

गौ—तस्कर हत्या मामला: जारी है विवादित बयानबाजी, फिर बोले भाजपा विधायक

Sat, 22 Apr 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
in pehlu khan case mla gyandev ahuja gave another controversial statement
ज्ञानदेव आहूजा
कथित गौ—तस्कर पहलू खान की मौत को करीब 20 दिन का समय हो चुका है। लेकिन इस मामले पर राजनीति अभी तक गर्माई हुई है। शुक्रवार को रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि पहलू खान मौत मामले में पुलिस ने जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया है वे सभी सामजिक कार्यकर्ता है। इससे पूर्व अपने आप को गौ—रक्षक बताने वाली साध्वी कमल दीदी आरोपियों की तुलना शहीद भगत सिंह, राजगुरु और चन्द्रशेखर से कर चुकी है। इससे पूर्व रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा मेव समुदाय अपराधों में लिप्त है इस तरह का बयान दे चुके है। 
विज्ञापन


विवादित बयानों के लिए मशहूर रामगढ़ विधायक ने कहा कि सभी आरोपी बेगुनाह। आहूजा का कहना है कि जब भीड़ ने पहलू खान के साथ मारपीट की तभी यह सभी आरोपी घटनास्थल पर उपस्थित ही नहीं थे। उनका कहना है कि घटना के वक्त सभी आरोपी धामी गौशाला में सेवा कर रहे थे। विधायक का कहना है कि यह काफी शर्मनाक है कि पुलिस ने इन लोगों पर चंबल के डकैतों की तरह ईनाम भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी और शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में मेव समुदाय के लोगों ने राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में पहलू खान केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा मामला

गौरतलब है कि एक अप्रेल को कथित गौ—तस्करों के साथ बहरोड़ में कथित गौ—रक्षकों ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद तीन अप्रेल को कथित गौ—तस्कर पहलू खान की मौत हो गई थी। इस मामले की गूंज संसद तक में सुनाई दी थी। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संसद में इस मामले की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed