फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   in kota gram many minister from rajasthan governmet participated

GRAM 2017: जाजम में किसानों से रुबरू हुए सरकार के कई मंत्री

Fri, 26 May 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 26 May 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
in kota gram many minister from rajasthan governmet participated
फाइल फोटो।
कोटा के आरएसी ग्राउण्ड में आयोजित हो रहें ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रदेश के कई मंत्रियों ने शिरकत की। यहां आयोजित हुई जाजम बैठकों में प्रदेश के पीएचईडी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाणा व सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान किसानों से रुबरू हुए। यहां मंत्रियों ने किसानों से उनकी समस्याएं सुनी और व्यवहारिक समस्याओं को जाना। साथ ही किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मंत्रियों को दी गई। 
विज्ञापन


जाजम में किसानों से बातचीत में मंत्री भडाणा ने कहा कि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन वाली फसलों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि कोटा में आयोजित ‘ग्राम‘ में कृषि विशेषज्ञों से मिली जानकारी को खेती में अपनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में काश्तकार फसल पैदा करने तक ही सीमित नहीं रहे और खाद्य प्रसंस्करण को भी अपनाएं, जिससे उनकी उपज के दाम में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन



ग्राम में सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने कहा कि पर्यटन का दूसरा नाम आकर्षण है। यदि प्रदेश का किसान तकनीकी मदद से अपनी फसल, उत्पाद को पेश करना, ब्रांडिग करना सीख जाए तो राजस्थान कृषि पर्यटन में भी अपनी धाक जमा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और वैज्ञानिक मिलकर किसानों को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाने के प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश के पीएचईडी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने जाजम में किसानों से कहा कि किसान को खेती के साथ पशुपालन भी करना चाहिए, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर अन्य स्त्रोत से भी आय अर्जित कर सके।  उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ पशुपालन करेगा तो 12 मास रोजगार व आर्थिक उपार्जन संभव है क्योंकि खेती के लिए तो फसल चक्र पर निर्भर रहना पड़ता है। इस प्रकार यदि खेती व पशुपालन को सम्मिलित रूप से किया जाएगा तो किसानों की कई समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed