{"_id":"58e702154f1c1b82575b5ee4","slug":"in-dholpur-by-election-campaigning-will-be-end-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो आज नेताओं को इसलिए छोड़ना पड़ेगा धौलपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो आज नेताओं को इसलिए छोड़ना पड़ेगा धौलपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
अशोक परनामी
धौलपुर विधानसभा उपचुनाव सत्तारुढ़ भाजपा व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। नौ अप्रेल को इस उपचुनाव के लिए मतदान होना है। जबकि शुक्रवार शाम पांच बजे क्षेत्र में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके साथ करीब 15 दिनों से क्षेत्र में डटे राज्य के मंत्रियों व मुख्यमंत्री को नियमनुसार धौलपुर से लौटना होगा। ऐसा इसलिए जिससे कि वे मतदाताओं को किसी भी प्रकार से लुभा नहीं सके। गौरतलब है कि भाजपा ने इस चुनाव मे क्षेत्र से पूर्व विधायक बी एल कुशवाह की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस से दिग्गज नेता बनवारी लाल शर्मा पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
भाजपा ने चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सरकार के कई दिग्ग्ज मंत्री पिछले कई दिनों से तपती धौलपुर की गर्मीयों में चुनाव प्रचार के लि घूम रहें है। जिसमें केबिनेट मंत्री यूनुस खान, राजेन्द्र सिंह राठौड़, कालीचरण सर्राफ, पुष्पेन्द्र सिंह सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी सम्मलित है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी निरंतर धौलपुर पहुंचकर चुनाव प्रचार का जायजा ले रही है। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजे पर भाजपा आलाकमान की भी नजर है। धौलपुर उपचुनाव के नतीजे के कारण सत्तारुढ़ भाजपा सरकार में फेरबदल भी हो सकता है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस उपचुनाव के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से लेकर पूर्व अशोक गहलोत तक सभी दिग्गज कांग्रेस पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जुटे है।
विज्ञापन