{"_id":"592be4754f1c1bed14bdb5cd","slug":"in-case-of-love-jihad-town-danta-ramgarh-close-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद: तूल पकड़ रहा विवाद, कार्रवाई की मांग को लेकर कस्बा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद: तूल पकड़ रहा विवाद, कार्रवाई की मांग को लेकर कस्बा बंद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
बंद कस्बा।
सीकर का दांतारामगढ़ कस्बा सोमवार को बंद रहा। लव जिहाद के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग और सोशल मीडिया पर डाली गई अश्लील वीडियो क्लिपिंग हटाने को लेकर बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान हिंदु जागरण मंच की ओर से मौन जुलूस निकाला गया व सभा का आयोजन भी किया गया। गौरतलब है कि करीब सप्ताह पूर्व यहां लव जिहाद का मामला सामने आया था। जिसमें दो नाबालिग बालिकाओं के साथ चार मुस्लिम युवकों के दुष्कर्म करने व बाद में उनकी वीडियो क्लिप बनाकर नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों में से राजा खान व रोशन खान को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया था। वहीं सोमवार को हुए बंद का मुख्य उददेश्य मुख्य आरोपित सद्दाम खान को गिरफ्तार करने की मांग थी। साथ ही कलक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि जिन फेसबुक आईडी से वीडियो वायरल किया गया है उन्हें भी ब्लॉक किया जाए। लव जिहाद के मुद्दे के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। बंद को देखते हुए कस्बे में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन