{"_id":"592be7224f1c1bf114bdb63a","slug":"illegal-liquor-was-being-made-by-history-sheeter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर को दबोचा है। आरोपित के कब्जे से देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि पिछले कई दिनों से अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की सूचना मिल रही थी। इस पर हिरणमगरी थानाधिकारी संजीव स्वामी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने थाना क्षेत्र के गांव तितरडी में दबिश देकर नकली अंग्रेजी शराब और उसे बनाने के उपकरण जब्त किए। मौके से गांव दरोली, डबोक निवासी पुष्कर लाल उर्फ डोकोमो को गिरफ्तार किया है। आरोपित डबोक थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जो तितरडी क्षेत्र में स्प्रिट का उपयोग कर विभिन्न ब्राण्ड की नकली अंग्रेजी शराब बनाकर बेचता है। पुलिस ने मौके से करीब 45 लीटर स्प्रिट, अलग-अलग शराब ब्राण्ड के भरे हुए तथा खाली करीब 800 पव्वे, 2700 अलग-अलग शराब की ब्राण्ड के ढक्कन बरामद किए हैं। तलाशी में आरोपित के पास एक देशी कट्टा भी मिला है।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित स्प्रिट में आरओ का पानी और रंग मिलाकर अंग्रेजी शराब बनाता था तथा असली बता कर बेचता था। इसके लिए कबाडियों से अलग-अलग ब्राण्ड के खाली शराब के पव्वे तथा कर्टन भी खरीदता था। पव्वे पैकिंग करने के लिए कैपनुमा ढक्कन मध्यप्रदेश से खरीदकर लाना बताया है।