फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   illegal liquor seized in jodhpur, truck driver run away

दिवाली पर सप्लाई होनी थी 1400 पेटी, पहले ही पकड़ी गई

Wed, 18 Oct 2017 06:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor seized in jodhpur, truck driver run away
जब्त शराब का ट्रक - फोटो : amar ujala
आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्रक में भरकर ले जाई जा रही करीब 1400 पेटी अवैध शराब जब्त की है। ये शराब दिवाली पर सप्लाई होनी थी। जब्त अवैध शराब की बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपए है। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जोधपुर से जुड़ा है। यहां आबकारी थाना वेस्ट को सूचना मिली कि एक 12 चक्का ट्रक ट्रेलर में अवैध रूप से शराब भरकर जोधपुर के रास्ते से ले जाई जा रही है। इस पर आबकारी पीओ के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया। इस दौरान तलाशी होते देख एक ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस पर टीम ने ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें करीब 1400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। 
विज्ञापन


आबकारी टीम ने ट्रेलर संहित अवैध शराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह शराब पंजाब हरियाणा से राजस्थान के रास्ते से गुजरात या गुजरात के सीमावर्ती राजस्थान के जिलों में दिवाली पर सप्लाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed