फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   If the ministers have the courage, then issue the letter head on the stentement: Tiwari

अगर मंत्रियों में हिम्मत है, तो लेटर हेड पर जारी करें स्टेटमेंट: तिवाड़ी

Sat, 27 May 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
If the ministers have the courage, then issue the letter head on the stentement: Tiwari
विधायक घनश्याम तिवाड़ी
भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने उनके खिलाफ बोलनेवाले सरकार के मंत्रियों पर पलटवार किया है कि अगर हिम्मत है, तो उनके खिलाफ लेटर हेड पर वक्तव्य जारी करें, न कि सफेद कागज पर।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घनश्याम तिवाड़ी के खिलाफ शनिवार दोपहर को प्रदेश के दो केबिनेट मंत्रियों प्रभुलाल सैनी और युनूस खान ने जुबानी हमला किया था कि तिवाड़ी कांग्रेस का रिमोट कंट्रोल है और वह भाजपा को दीमक की तरह खा रहे हैं। इसके पटलवार में तिवाड़ी ने कहा कि मंत्रियों के वक्तव्य कोई मायने नहीं रखते, क्योंकि ये न तो खुद के सरकारी लेटर हेड पर हैं और न ही भाजपा के लेटर हैड पर जारी किए गए हैं। तिवाड़ी ने कहा कि मंत्रियों का वक्तव्य पूरी तरह अनर्गल, निराधार और पूरी तरह बकवास हैं। केवल सफेद कागज पर कुछ भी लिख देने से वक्तव्य नहीं हो जाते हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में अचानक एक ई—मेल चर्चा में आया, जिसमें युनूस खान और प्रभुलाल सैनी के हस्ताक्षर हैं। मेल में लिखा है कि तिवाड़ी पहले यह बताएं कि उनके पास जो हजारों करोड़ की संपत्ति है, वह कहां से आई है। साथ सीकर सहित अन्य स्थानों पर जो जमीन है उसे खरीदने के पैसे कहां से आए। मेल में लिखा है जब घनश्याम तिवाड़ी राजनीति में आए थे तो उनके पास कुछ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ विरोध के स्वर तेज कर दिए है। पार्टी में हाशिए पर चल रहें तिवाड़ी ने राजे पर सरकारी बंगले को हड़पने के प्रयास का आरोप तक लगा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें भाजपा की अनुशासन समिति की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed