{"_id":"59e5e5ae4f1c1bec538b7fb8","slug":"husband-who-murdered-his-wife-sent-for-5-days-police-remand-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के आरोपी को अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर सौंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या के आरोपी को अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर सौंपा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने आज अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले केकुराबड़ क्षेत्र के गुडेल निवासी नरेन्द्र सिंह ने 13 अक्टूबर को पत्नी ज्योति कंवर को सुनसान जगह पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को नया आरटीओ के पीछे नाले में डालकर फरार हो गया था।
हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को उसके गांव गुडेल से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने पत्नी ज्योति की हत्या करना कबूला और उसी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पांच दिन रिमांड पर लिया गया है। इस मामले की जांच सुखेर एसएचओ मांगीलाल पंवार कर रहे हैं।