{"_id":"5961e37c4f1c1bde0b8b4715","slug":"hunger-strike-of-jail-gaurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल प्रहरियों से बोलीं विधायक, BJP के राज में सभी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल प्रहरियों से बोलीं विधायक, BJP के राज में सभी परेशान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
अनशल स्थल पर पहुंची विधायक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पिछले कई दिनों से की जा रही भूख हड़ताल आज भी जारी रही। अनशल स्थल पर पहुंची विधायक बोली कि भाजपा के राज में सभी लोग परेशान हैं।
वेतन विसंगति की मांग को लेकर अलवर केंद्रीय कारागार के गेट पर अनशन पर बैठे जेल प्रहरियों से आज मुलाकात करने बानसूर विधायक शकुंतला रावत पहुंची। जहां अनशन कर रहे जेल प्रहरियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक शकुंतला रावत ने कहा कि भाजपा शासन काल में सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद अभी तक लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। विधायक ने कहा कि जेल प्रहरियों की मांगें जायज हैं, इसलिए सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। विधायक शकुंतला रावत ने कहा कि जेल प्रहरियों की मांगों को लेकर वह मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मिलेंगी। यदि फिर भी इनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो विधानसभा सत्र के दौरान जेल प्रहरियों की मांगों को जोर-शोर से उठाया जाएगा।