{"_id":"596227194f1c1b41778b457f","slug":"hundreds-of-farmers-including-former-assembly-speaker-were-taken-into-custody-by-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधानसभाध्यक्ष समेत सैंकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधानसभाध्यक्ष समेत सैंकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
किसानों को हिरासत में लिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बंद आंदोलन के आहृवान के दौरान आज गांधी सर्किल पर धरना देने और उपवास पर बैठने को आमदा सैंकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिन्हे हिरासत में लिया उनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह भी शामिल थी।
किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा दिलवाने तथा ऋण माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान महापंचायत ने आज गांव बंद का आह्वान किया था। इस दौरान गांव से सब्जी, दूध आदि की सप्लाई ठप करने की घोषणा की गई थी। बंद का मिला जुला असर रहा।
दूसरी तरफ जयपुर के गांधी सर्किल पर किसान पंचायत की ओर से उपवास और धरना कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए किसान नेता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी विवेकानंद हॉस्टल में जुटे और गांधी सर्किल केे लिए जुलूस के रुप में रवाना हुए। इस दौरान इन्हें बीच में रोक लिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, इनके पास यहां धरना देने की पुलिस कमिश्नरेट से कोई मंजूरी नहीं थी। साथ ही इस क्षेत्र में धारा 144 भी लगी हुई है। ऐसे में पुलिस ने यहां धरना—प्रदर्शन पर आमदा किसान महापंचायत के रामपाल जाट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह आदि को हिरासत में ले लिया। इसके बाद इन्हें छोड़ दिया गया।