फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   howitzer gun reached the pokhran, test will start soon

पोकरण पहुंची अमेरिकन हॉवित्जर तोपें, जल्द सुनाई देगी गर्जना

Thu, 25 May 2017 11:26 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
howitzer gun reached the pokhran, test will start soon
फाइल फोटो।

अमेरिका की बीएई कंपनी से अनुबंद के बाद पिछले सप्ताह भारत पहुंची दो हॉवित्जर तोप परीक्षण के लिए पोकरण पहुंच गई है। सेना के ट्रकों के जरिए नई दिल्ली से पोकरण पहुंची एम777 अल्ट्रालाईट हॉवित्जर तोपों का परीक्षण अगले कुछ दिनों में प्रारंभ जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब एक माह से अधिक समय तक इनका यहां परीक्षण किया जाएगा। इन तोपों के साथ एक अमेरिका से एक पांच सदस्यीय दल भी आया हैं जो परीक्षण के दौरान मौजूद रहेगा।दरसअल इस परीक्षण में भारत में तैयार गोलों के साथ इन तोपों का परीक्षण किया जाएगा। सेना के सूत्रों के अनुसार जल्द ही चिनक हैलिकॉप्टर भी पोकरण पहुंचेगा, जो कि तोपों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करेगा। गौरतलब है कि भारत सरकार ने अमेरिका की बीएई कंपनी के साथ 145 हॉवित्जर तोप खरीदने के लिए करार किया है। जिसमें 25 तोपें अमेरिका से लायी जाएगी। जबकि अन्य 120 तोपें बीएई भारत में ही महिंद्रा कंपनी के साथ मिलकर एसेंबल करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में भारत को तीन तोप अगले वर्ष सितंबर को मिलेगी। इसके बाद प्रत्येक माह पांच तोप सेना को दी जाएंगी। सभी हॉवित्जर तोपों की डिलीवरी जून 2021 तक भारतीय सेना को किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed