फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Honeypreet insan untraceable for security agency

क्या राजस्थान में है राम रहीम की राजदार हनीप्रीत, मोबाइल ट्रेस!

Tue, 12 Sep 2017 01:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet insan untraceable for security agency
फाइल फोटो।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरुमीत राम रहीम की कथित बेटी और प्रमुख राजदार हनीप्रीत सिंह की तलाश में तमाम सुरक्षा एजेंसी जुटी हुई हैं। अब हनीप्रीत के राजस्थान में होने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन



राजस्थान के पाक बॉर्डर के सटे जिले बाड़मेर में हनीप्रीत का मोबाइल ट्रेस होने की जानकारी के सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सरहदी जिले बाड़मेर से हनीप्रीत के मोबाइल के सिग्नल मिले हैं। 
विज्ञापन


हालांकि बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला का कहना है, यह सिर्फ अफवाह है। इस तरह की कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है।

इससे पहले हनीप्रीत के महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से लेकर नेपाल भाग जाने तक की खबरें सामने आती रही हैं।

अभी भी खाली हाथ हैं एजेंसिंयां

Honeypreet insan untraceable for security agency
फाइल फोटो।

गौरतलब है बाब राम रहीम को बीते 25 अगस्त को पंचकुला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया था। इसी दिन हनीप्रीत को आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।


हनीप्रीत तभी से गायब है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के नेपाल से बॉर्डर से लगते जिले लखीमपुर खीरी के नजदीक एक पंजाब नंबर की कार मिली थी। जिसके बाद अटकले तेज हुई थी कि हनीप्रीत नेपाल भाग गयी है। लेकिन अभी तक सुरक्षा एजेंसिंया खाली हाथ ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed