फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hingonia gaushala case-high court judge mahesh chand sharma will visit gaushala

हिंगोनिया गौशाला मामला: जज खुद गौशाला का करेंगे दौरा फिर सुनाएंगे फैसला

Tue, 09 May 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 09 May 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
hingonia gaushala case-high court judge mahesh chand sharma will visit gaushala
हिंगोनिया गौशाला में मृत गाय - फोटो : amar ujala
हिंगोनिया गौशाला मामले को लेकर एक बार फिर से न्यायाधीश महेशचंद शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। गौशाला में गायों की बिगड़ती स्थिती की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश महेशचंद शर्मा अब खुद गौशाला का दौरा कर मामले में अपना फैसला सुना सकते हैं।
विज्ञापन


न्यायाधीश शर्मा बुधवार को सभी अधिकारी व संबंधित अधिवक्ताओं के साथ हिंगोनिया गौशाला जाएंगे और उसके बाद ही अपना फैसला सुनाएंगे। इससे पहले भी राजस्थान हाईकोर्ट कई बार राज्य सरकार, जयपुर नगर निगम, पशुपालन विभाग को लताड़ लगा चुका है लेकिन स्थितियां जस की तस ही रहीं। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त, जिला कलेक्टर,  वित्त सचिव, निदेशक पशुपालन, सचिव स्वायत्त शासन विभाग कोर्ट में पेश हुए। गौरतलब है कि राजस्थान की यह सबसे बड़ी गौशाला जब से बनी है, तभी से विवादों में रही है।
विज्ञापन


यहां करोड़ों रुपए का चारा घोटाला भी उजागर हो चुका है। इसमें कई अफसर फंसे हुए है लेकिन, रसूखातों के चलते असरदार कार्रवाई नहीं हुई। यहां पर जो गाय मर जाती थी, उसके नाम पर चारा खरीद दिखा कर ये घोटाला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंगोनिया में निर्माण कार्य और यहां से गायों को दूध बेचने और लावारिस हालात में गायों को बेचने एवं रिश्वत लेकर गाय छोड़ने की शिकायतें भी खूब आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed