{"_id":"58eb34754f1c1b333bcf4f74","slug":"high-court-asked-rto-start-the-action-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की सख्ती: RTO सीकर से कहा आज ही से होनी चाहिए कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की सख्ती: RTO सीकर से कहा आज ही से होनी चाहिए कार्रवाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वाहनों के संचालन और परिवहन विभाग की लापरवाही को लेकर सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने अवैध वाहनों पर कार्रवाई न कर पाने की स्थिति में परिवहन आयुक्त व आरटीओ सीकर को अगली सुनवाई पर हाजिर होने के लिए कहा है।
मामला जयपुर से बीकानेर बिना परमिट के चलने वाली बसों से जुड़ा है। केंद्रीय सरकारी बस स्टैंड सिंधी कैम्प के बाहर से ही निजी बस संचालक सवारियों को बिना किसी वैध परमिट के बैठा लेते हैं और बीकानेर तक छोड़ते हैं। जो गैरकानूनी है।
इस संबंध में सुरेंद्र कुमार पारीक की अवमानना याचिका पर हाई कोर्ट ने 7 अक्टूबर 2016 को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही कार्रवाई का ब्यौरा लेकर आरटीओ सीकर व बीकानेर को पेश होने के लिए कहा था। सोमवार को पेश होकर आरटीओ सीकर ने कोर्ट के सामने पिछले दिनों की गई कार्रवाई और चालानों का ब्यौरा पेश किया। कोर्ट ने इन कार्रवाई को अपर्याप्त मानते हुए गंभीर होकर अवैध वाहनों के खिलाफ आज से ही कार्रवाई आरंभ करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
न्यायाधीश महेशचंद शर्मा ने दिया आदेश है कि आरटीओ सीकर या तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई शुरू करें। ऐसा नहीं होने पर 20 अप्रेल को परिवहन आयुक्त और आरटीओ सीकर कोर्ट में पेश हों। उन्होंने कहा कि अवैध वाहनों से रोडवेज को भी हो रहा नुकसान हो रहा है। सिंधी कैम्प से निकलने में ही कई घंटे लग जाते हैं।